| Fatehpur में प्रधानमंत्री बोले: बुलंदखंड में घोषणा करके सो जाने वाले नही घोर परिश्रम करने वाले चाहिए। |
Fatehpur. PM नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सारे वाद और विवाद एक तरफ और राष्ट्रवाद एक तरफ, UP के लोगों ने ठान लिया है कि होली आने से पहले 10 March को ही रंगों की होली धूमधाम से विजय की होली मना लेंगे। Fatehpur Bundelkhand के क्षेत्र में पराक्रम और वीरता यहां के लोगों के नसों और खून में है। देश का सामर्थ्य बढ़ता देखकर यहां के लोगों का उत्साह बढ़ता है। लेकिन, UP के घोर परिवारवादी हैं, उन्हें देश का पराक्रम कभी नहीं अच्छा लगा। देश कुछ भी अच्छा करता है ये परिवारवादी उसपर सवाल उठाते हैं। वह Fatehpur के बहुआ रोड पर FCI के पास मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि Corona ने दो साल में अपनी चपेट में लिया है और मानवता को संकट में डाला है। ऐसी भयंकर महामारी के बीच एक एक जीवन बचाने के लिए दो साल से काम कर रहे हैं कोशिश कर रहे हैं। BJP सरकार में आपके आशीर्वाद से हमे देश की सेवा करने का मौका मिला है, ये BJP सरकार देश को मुफ्त टीका लगा रही है, vaccination हो रहा है। घर घर एक एक व्यक्ति को सभी डोज मिल जाए इसके लिए पूरी मेहनत करती है। संकट से आपको रक्षा कवच दिया है, सच्चे अर्थ में मानवता की जिंदगी बचाने का काम किया है। लेकिन, ये परिवारवादी क्या बोल रहे हैं कि ये तो BJP का टीका है। अरे ये तो Corona से बचने का टीका है, जब UP के लोगों ने इनकी बात अनसुनी कर दी, कभी कभी तो लगता है कि टीके से दो लोग डरते हैं, पहला Coronavirus और दूसरे टीका विरोधी लोग। रिकार्ड Veccin लगवा दी तो अब ये क्या शुरू किया है कि सरकार ये टीके के पीछे इतना खर्चा क्यों कर रही है। आपकी जिंदगी बचेगी तो मुझे खुशी होगी, आप लोगों ने इतना प्यार दिया सम्मान दिया और पद दिया, मुझे आप लोगों के लिए काम करते रहना है। ये परिवारवादी को टीके से भी समस्या, Modi से भी समस्या और Yogi से भी समस्या।
कहा, दशकों तक घोर परिवारवादी सत्ता में आए, इन्होंने छोटे किसानों के लिए कुछ किया। किसानों के नाम पर झूठी घोषणाएं करके अपने रिश्तेदार और परिवारवादियों की तिजोरियां भरी हैं।
Fatehpur के बहुआ रोड के FCI के पास मैदान में Fatehpur Banda और Ray bareli समेत 11 विधानसभा क्षेत्रों में BJP की जीत के लिए माहौल बनाने के लिए PM नरेन्द्र मोदी मंच पर पहुंच गए और डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने स्वागत किया। वहीं BJP नेताओं ने भारत माता के जयकारे लगाकर उनका स्वागत किया।